गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
तिल्दा नेवरा, 14 अक्टूबर। नेवरा के गुरु घासीदास चौक के पास नवनिर्मित 33 /11 विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा किया गया।
मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि तिल्दा के विकास में इसे एक और कड़ी बताया, उन्होंने कहा कि इससे तिल्दा नेवरा के कई क्षेत्रों में बिजली की समस्या दूर होगी। इस अवसर पर उन्होंने तिल्दा नेवरा में यूनिवर्सिटी की शाखा खोलने के लिए 5 एकड़ की जमीन को सुरक्षित करने तहसीलदार राम प्रसाद बघेल को निर्देशित किया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा ने इन सब सौगातो के लिए मंत्री टंक राम वर्मा के प्रति आभार माना।
मंगलवार देर शाम आयोजित इस लोकार्पण कार्यक्रम में अन्य अतिथियों के रूप में चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका तिल्दा नेवरा, चंद्र कुमार पाटिल प्रदेश मंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, अनिल अग्रवाल पूर्व माहामंत्री, पलक विकास सुखवानी उपाध्यक्ष नगर पालिका, महेश अग्रवाल, राम पंजवानी, मनोज निषाद भाजपा मंडल अध्यक्ष तिल्दा शहर, नरसिंह वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष तिल्दा ग्रामीण, अनीश कुमार लखेरा मुख्य अभियंता रायपुर ग्रामीण क्षेत्र, मुरारी श्रीहरि अधीक्षण अभियंता वृत्त रायपुर, धनंजय वर्मा कार्यपालन अभियंता आदि के अतिथि में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पार्षदगण ईश्वर यदु, सतीश निषाद, रानी सौरभ जैन, डॉ खुमान वर्मा, जनपद सदस्य नरसिंह वर्मा, सौरभ जैन, नरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, दीपक वर्मा, एल्डरमैन सुरेश लखवानी, अनिल वर्मा सहित विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, सरपंचगण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।