गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 12 अक्टूबर। अभनपुर के विधायक इंद्र कुमार साहू भाजपा चम्पारण-तामसिवनी मंडल के ग्राम पंचायत टीला में ग्रामवासी द्वारा अयोजित श्री मद् भागवत कथा में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि प्रभु के उपदेश को हम सबको श्रवण कर उसके बताए हुए रास्ते में चलना चाहिए। दीन दुखियों का सेवा करना,भक्ति भाव से हमेशा जीवन उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर रहती है। मौके पर पूरा कार्यक्रम स्थल राधे-राधे की जयकारो से गूंज उठा। उन्होंने दंतेवाड़ा से पधारी कथा वाचिका का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष तोषण लाल साहू,ब्रह्मानंद साहू,शोभा राम साहू,मुकेश कुमार ढीढी,अ ाशाराम साहू, खिलेंद्र साहू, निर्मल कुमार साहू,रीवन लाल यादव,बलराम साहू,महावीर साहू,परस राम साहू,महेश भारती, बिशाखा साहू, सरपंच हरिशंकर पटेल सहित समस्त भक्तगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।