गरियाबंद

नवीन संगीत महाविद्यालय का उद्घाटन
10-Oct-2026 7:37 PM
नवीन संगीत महाविद्यालय का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 10 अक्टूबर। नया रायपुर (नवागांव) में 9 अक्टूबर को नव-निर्मित नवीन संगीत महाविद्यालय का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा,केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं विधायक  इंद्र कुमार साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। संबोधन में अतिथियों ने कहा कि इस महाविद्यालय के प्रारंभ होने से क्षेत्र के युवाओं को संगीत, गायन, वादन और नृत्य के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने का एक बेहतरीन मंच मिलेगा। यह संस्थान छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलाप्रेमी एवं ग्रामीणों उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट