गरियाबंद

प्रहलाद का भजन स्पर्धा में मध्य प्रान्त पठार के लिए चयनित
08-Oct-2026 8:05 PM
प्रहलाद का भजन स्पर्धा में मध्य प्रान्त पठार के लिए चयनित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 8 अक्टूबर। सरस्वती शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित संस्कृति महोत्सव के विभागीय प्रतियोगिता का आयोजन 02 से 03 अक्टूबर क़ो नेवरा विद्यालय में किया गया। जिसमें विभिन्न विधा में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किए।

स्थानीय विद्यालय सशिमं. नवापारा से कुल 19 प्रतिभागी सम्मिलित हुए जिसमें, कबीर साहू -तबला वादन -किशोर वर्ग, प्रहलाद साहू -भजन बाल वर्ग, अंकित साहू -शास्त्रीय गायन -शिशु वर्ग,रिमशा साहू चित्रकला किशोर वर्ग  अपूर्वा साहू चित्रकला तरुण वर्ग प्रथम स्थान पर रहे, माही पाटनकर निबंध -किशोर वर्ग,याचना साहू, निबंध शिशु वर्ग, मुस्कान साहू, भजन कुमकुम, खुशबु, हर्षिता साहू वंदे मातरम, किशोर वर्ग, श्वेता बया, गीत बालवर्ग,निकिता साहू, निबंध  तरुण वर्ग, टामिनी साहू, गीत किशोर वर्ग योगेंद्र यादव, तबला वादन बाल वर्ग में द्वितीय स्थान पर रहे। प्रांतीय प्रतियोगिता अकलतरा बिलासपुर में 03से 05 अक्टूबर तक आयोजित हुआ जिसमें  प्रहलाद साहू भजन बालवर्ग में प्रथम अपूर्वा ध्रुव चित्रकला तरुण वर्ग, अंकित साहू शास्त्रीय गायन, कबीरसाहू तबला वादन में द्वितीय स्थान पर रहे। शिक्षिका सरोज नें जानकारी दी।


अन्य पोस्ट