गरियाबंद

नवापारा में 8 को स्वास्थ्य शिविर
07-Oct-2026 6:44 PM
नवापारा में 8 को स्वास्थ्य शिविर

नवापारा-राजिम, 7 अक्टूबर। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके जन्मदिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर एक माह तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं । इस कड़ी में युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन द्वारा सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के अंतर्गत नवापारा नगर में एक दिवसीय विशाल स्वास्थ्य महा शिविर का आयोजन कराया जा रहा है। 8 अक्टूबर गुरुवार को नवापारा के नेहरू घाट स्थित सामुदायिक भवन परिसर में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक, आयोजित होने वाले इस नि:शुल्क शिविर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, नि:शुल्क विशेषज्ञ परामर्श, नि:शुल्क दवाई वितरण, रक्तदान शिविर आदि शामिल रहेंगे । साथ ही शिविर में चिन्हित मरीजों का नि:शुल्क उपचार भी किया जाएगा।किशोर ने इस शिविर आयोजन की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की है।


अन्य पोस्ट