गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 5 अक्टूबर। शासकीय प्राथमिक शाला सिंधौरी में 2 अक्टूबर को गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई। सर्व प्रथम गांधी जी के नारा स्वच्छता ही सेवा के तहत स्कूल परिसर को साफ सफाई किया गया जिसमें शामिल थे खरपतवार निदाई, पशु पक्षियों से सबंधित कचरे का सही निपटान आदि कर कचरे का उचित जगह पर निवारण किया गया, तत्पश्चात गाँधी जी के छाया चित्र के सामने फूल मला अर्पित कर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इसके बाद अतिथियों का चंदन गुलाल से स्वागत किया गया ।
सभा के दौरान सरपंच डिगेश्वर साहू ने गांधी जी को अपना आदर्श मानते हुए सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील किए। प्रधान पाठक नन्द कुमार सिन्हा ने गांधी जी को एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था बताया। पूर्व सरपंच एवं अध्यक्ष माध्यमिक शाला विकास समिति सिंधौरी सोहन वर्मा ने गांधी जी को एक सत्य अहिंसा का पुजारी बताते हुए युवाओं को नशा से दूर रहने की सलाह दिए, पंच पवन साहू ने भी अपने विचार रखे।