गरियाबंद

बस से गांजा तस्करी, ओडिशा का बंदी
05-Oct-2026 7:58 PM
बस से गांजा तस्करी, ओडिशा का बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद/मैनपुर, 5 अक्टूबर। मैनपुर पुलिस ने रविवार को एनएच-130 सी स्थित मैनपुरकला तिराहे पर यात्री बस से 23 किलो 750 ग्राम गांजा जब्त कर ओडिशा के एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मां शारदा ट्रैवल्स की बस में गांजा ले जाया जा रहा है। घेराबंदी कर तलाशी लेने पर आरोपी दामोदर मेहेर के कब्जे से गांजा और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 11 लाख 96 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


अन्य पोस्ट