गरियाबंद

किशन और कृष्णा का राज्य स्तरीय खो-खो स्पर्धा में चयन
04-Oct-2026 7:51 PM
किशन और कृष्णा का राज्य स्तरीय खो-खो स्पर्धा में चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

तिल्दा-नेवरा, 4 अक्टूबर। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत आयोजित 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय जूनियर वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में ग्राम सरारीडीह के किशन और कृष्णा दो खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रायगढ़ जिले में आयोजित की गई।

ग्राम सरारीडीह के आर.एस. योद्धा क्लब से जुड़े किशन साहू, पिता सोमित साहू एवं कृष्णा साहू, पिता चंद्रप्रकाश साहू का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना पूरे गांव एवं क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

जिला पंचायत रायपुर की सभापति स्वाति वर्मा ने दोनों खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं का राज्य स्तर तक पहुंचना अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। सरारीडीह के खिलाडिय़ों की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेगी। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी ग्राम सरारीडीह के खिलाड़ी सागर धीवर का हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित नेशनल खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था।


अन्य पोस्ट