गरियाबंद

सशिमं में दो दिनी सांस्कृतिक महोत्सव
04-Oct-2026 7:49 PM
सशिमं में दो दिनी सांस्कृतिक महोत्सव

तिल्दा-नेवरा, 4 अक्टूबर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें पार्षद गोविंद लालवानी हुए उपस्थित।

उक्त कार्यक्रम के समापन सत्र का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोविंद  बब्बन सिंह लालवानी पार्षद वार्ड क्रमांक 3, अध्यक्षता गोपाल चंद्र अग्रवाल विशिष्ट अतिथि रामकुमार वर्मा, बद्रीनाथ केसरवानी, दीपक साहू, दिलीप शर्मा, स्वप्निल श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार सोनी, नरेंद्र जैन,नरेश यादव,निर्णायक के रूप में संस्कृति महोत्सव विभाग प्रमुख संजय वर्मा, श्रीकांत मंडल , नरेश साहू , महेंद्र साहू, रूपेश साहू, प्राचार्य वासुदेव साहू उपस्थित रहे।

रायपुर विभाग समन्वयक नरेश यादव ने कार्यक्रम का वृत्त प्रस्तुत किया। बद्रीनाथ केसरवानी ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय को छोडक़र अन्य विद्यालयों में यह  कार्यक्रम नहीं होते है। यह कार्यक्रम केवल हमारे स्कूल में ही होता है। यह जीवन पर्यंत काम आता है। उनके लिए उम्र की कोई बाध्यता नहीं होती है। एक निश्चित अवस्था के बाद खेल नहीं सकते हैं लेकिन इन विधाओं में हम 90 वर्ष की अवस्था में ही अपना स्थान बना सकते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं केवल कुछ समय के लिए ही नहीं बल्कि हमेशा होते रहना चाहिए। इसके जिम्मेदारी आचार्यों की है। यह कार्यक्रम वर्ष भर चलते रहना चाहिए। तभी यह जो सार्थक होगा। गोपाल चंद  अग्रवाल ने  कहा कि यह जीवन की पहली सीढ़ी है। यह आपको प्रगति के पथ पर ले जाएगा ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोविंद बब्बन सिंह लालवानी  ने कहा कि हमारा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल संस्कार के लिए पूरे देश में जाना जाता है यहां बहुत ही अच्छे संस्कार दिए जाते हैं।


अन्य पोस्ट