गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 2 अक्टूबर। गायत्री शक्तिपीठ नवापारा में परम वंदनीय माताजी (भगवती देवी शर्मा) के पावन जन्मदिवस के सुअवसर पर सम्मान व दीप यज्ञ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर परिजनों द्वारा सुबह 6 से 12 बजे तक साधना का क्रम चला। पावन प्रसंग पर शक्तिपीठ परिसर गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के सामूहिक उच्चारण से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में स्थानीय परिजनों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिए। माताजी के बताए सद्ज्ञान के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य झलकियां, साधना के पश्चात माताजी के जन्मदिन इस वर्ष 2026 में आध्यात्मिक जन्म के 100 वर्ष पूरे हुए और इस पावन जन्मदिन पर हम सब को पुन:अपनी शक्ति सामर्थ्य को संजोकर, प्रतिभा-पुरुषार्थ को प्रखर बनाकर पू. गुरुदेव, वंदनीया माताजी के कार्यों को पूरा करने में पूरी लगन से लग जाना है,हमारा कार्य अब सारथी का होगा।
अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, नपा अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी,भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, रमेश साहू, पत्रकार लीलाराम साहू, कवि डॉ. रमेश, ट्रस्टी गण व के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता, मिशन के प्रति समर्पित वरिष्ठ परिजनों का, युवा साथियों का सम्मान किया गया।