गरियाबंद

जामगांव सोसायटी का वार्षिक आम सभा
30-Sep-2026 3:08 PM
जामगांव सोसायटी का वार्षिक आम सभा

नवापारा-राजिम, 30 सितंबर। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जामगांव में 5 गांव के शेयर धारी किसानों का वार्षिक आमसभा बैठक रखा गया। आम सभा मे आस पास के सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता के पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया, तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्राधिकृत अधिकारी किशन सिन्हा,अध्यक्षता गोपेश ध्रुव ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राधिकृत अधिकारी किशन सिन्हा ने बताया कि इस साल भी सोसायटी हमेशा की तरह लाभ में रहा है जो कि समस्त कर्मचारियों एवं किसानों के सहयोग का प्रतिफल है, श्री सिन्हा ने कहा कि ऐसे ही सक्रिय रूप से कार्य करते रहे जिससे सोसायटी के नाम प्रदेश स्तर में चलता रहे। उक्त कार्यक्रम में समिति प्रबंधक इन्द्रसेन साहू ने वित्तीय वर्ष का पत्रक पठन किया गया। नवीन समिति उमरपोटी के समिति प्रबंधक वाकेश कुमार साहू ने बताया कि सोसायटी के पुर्नगठन के बाद विभाजन किया गया है।

उक्त कार्यक्रम में नारायण साहू, अंशकुमार सिन्हा,साधु राम,खेलन यादव, जेठू ,मालिक राम साहू, उत्तम साहू,खोरबाहरा राम, चंदू राम , शेषनारायण सिन्हा,मोहन सिन्हा,कर्मचारियों अमित साहू, छत्रकुमार, र ामस्वरूप, करण, सहित आसपास के किसान गण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट