गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 29 सितंबर। क्षेत्रिय विधायक इंद्र कुमार साहू के गृह ग्राम बेंद्री स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित वंदे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, कांति साहू एवं पूर्व जनपद सदस्य सूरज साहू सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधायक उपस्थित अतिथियों, शिक्षकगणों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया। पूरे परिसर में राष्ट्रप्रेम की अभूतपूर्व ऊर्जा का संचार हुआ और वातावरण भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
श्री साहू ने कहा कि ऐसे भव्य एवं अनुशासित आयोजन हमारी युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कार और राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं। विद्या भारती द्वारा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और देशप्रेम से जोडऩे का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।