गरियाबंद

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस व एड्स जागरूकता कार्यक्रम
29-Sep-2026 2:54 PM
राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस व एड्स जागरूकता कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा, 29 सितंबर।  सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में 58वां स्थापना दिवस समारोह व उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न।

 इस कार्यक्रम में डॉ.डी.पी. निर्मलकर, डॉ. दुर्गेशनंदिनी साहू, रवि कोठारी, लोमश साहू, ठाकुर राम साहू, विकास साहू, तोरण साहू, अभिजीत श्रीवास व वाणिज्य संकाय से राहुल साकरकर, वैभव शर्मा, दिव्या सोनी, पूजा शर्मा एवं अविनाश चौहान सहित 97 स्वयं सेवकों को गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉ.निर्मलकर ने कहा कि एचआईवी जैसी बीमारी में सुरक्षा एवं जागरूकता ही बचाव है। विज्ञान ने आज तक इसका कोई कारगर दवाई नही खोजा है। रवि कोठारी ने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना सिर्फ गतिविधि ही नही राष्ट्र और समाज के साथ स्वयं के विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ मंच है।

लोमश साहू ने कहा की जब तक चरित्र अच्छा नही होगा समाज और देश का कल्याण संभव नही है। युवा देश का भविष्य है अत: नशे से बचें। समस्त कार्यक्रम का संचालन डॉ.आर के रजक जिला संगठक रायपुर एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्यामा शांडिल्य के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस समारोह में हेमलता, लेखिका, हीना, तमन्ना, व ईशा कुर्रे, वरिष्ठ स्वयं सेवक राहुल साहू ने आकर्षक व मनमोहक नुक्कड़ नाटक , समूह व एकल नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन दिपेश सेन व आभार प्रदर्शन अभिजीत श्रीवास ने किया।


अन्य पोस्ट