गरियाबंद

आंगनबाड़ी में अनौपचारिक शिक्षा के साथ पढ़ाई भी होती है-ओमकुमारी
29-Sep-2026 2:52 PM
आंगनबाड़ी में अनौपचारिक शिक्षा के साथ पढ़ाई भी होती है-ओमकुमारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 29 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 07 में आँगन मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ओमकुमारी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष, अध्यक्षता योगिता सिन्हा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मुख्य वक्ता गोविंदा कंसारी, विशेष अतिथि हेमंत साहनी पार्षद वार्ड 07,पूजा कंसारी महिला बाल विकास सभापति , जीना निषाद पार्षद, धनमती साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष, हर्षा कंसारी महामंत्री नवापारा नें माँ भारती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंम किया.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्याणी कंसारी नें कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा की आँगन मिलन का उद्देश्य मानव सेवा, आपसी प्रेम, औऱ एक दूसरे के प्रति सौहाद्र स्थापित करना है  इस अवसर पर मुख्य वक्ता गोविंदा कंसारी में कहा की आंगनबाड़ी बच्चों के लिए मंदिर के समान है. बच्चों के शिक्षा का आरम्भ यहीं से होता है. खेल खेल में शिक्षा दी जाती है औऱ बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार है आंगनबाड़ी.

ओमकुमारी साहू ने कहा मोदी के इस योजना का लाभ सभी क़ो मिले सभी अपने बच्चों क़ो प्रतिदिन आंगनबाड़ी भेजे. अनौपचारिक शिक्षा के साथ अब यहां पढ़ाई भी होती है  उन्होंने कहा आँगन मिलन कार्यक्रम समाज क़ो आपस में जोडऩे का महत्वपूर्ण माध्यम है। यहां -प्रेम,सहयोग औऱ सद्भाव का सुंदर समन्वय होता है। महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का सदुपयोग करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य करने के लिए लक्ष्मी सेन, अंजू यादव एवं मितानिन क़ो स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।


अन्य पोस्ट