गरियाबंद

तोषण साहू न्याय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक
22-Sep-2026 7:20 PM
तोषण साहू न्याय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

नवापारा-राजिम, 22 सितंबर। रायपुर जिला ग्रामीण साहू सामाज (न्याय प्रकोष्ठ) के तोषण साहू को संयोजक बनाये गए। विगत दिनों ग्रामीण साहू समाज के चुनाव संपन्न हुआ।साहू समाज अध्यक्ष हिरावण साहू ने अपने नवीन सामाजिक संगठन का विस्तार किया गया। जिसमे भाजपा तामासिवनी-चम्पारण भाजपा मण्डल अध्यक्ष तोषण साहू को उनके लगातार साहू समाज के प्रति सेवा भाव एवं उनके संवैधानिक अनुभव को देखते हुए रायपुर जिला ग्रामीण साहू समाज (न्याय प्रकोष्ठ) संयोजक का नवीन दायित्व दिया गया, जिससे अंचल के सामाजिक बंधुओं मे काफ़ी हर्ष व्याप्त है।  इस अवसर पर अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू,धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू,परिक्षेत्र अध्यक्ष थानौद, तुलाराम साहू अध्यक्ष, चम्पारण,गैन्दलाल साहू तामासिवनी,बलदाऊ साहू, पिपरौद पारस्मानी साहू,आरंग अविनाश साहू,भानसोज गोविन्द साहू,पूर्व सरपंच भुरका निर्मल साहू, परिक्षेत्र थानौद युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बलराम साहू, ग्रामीण, परिक्षेत्र साहू समाज,अभनपुर, नवापारा सहित अन्य सामाज प्रमुखो ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट