गरियाबंद

फिंगेश्वर-राजिम तहसील पटेल संघ की बैठक
21-Sep-2026 9:13 PM
फिंगेश्वर-राजिम तहसील पटेल संघ की बैठक

एसडीएम और विधायक प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 21 सितंबर। फिंगेश्वर एवं राजिम तहसील पटेल संघ की बैठक राजिम एसडीएम कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक के बाद संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट कर अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

 संघ के प्रतिनिधियों ने राजिम एसडीएम विशाल महाराणा से मुलाकात कर संघ की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। एसडीएम ने समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा ग्राम पटेलों व पटवारियों की संयुक्त बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया।

संघ के पदाधिकारियों ने राजिम एसडीएम विशाल महाराणा को अपर कलेक्टर पद पर पदोन्नत होने पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

पटेल संघ के पदाधिकारी पूर्व में स्वीकृत/प्रस्तावित 15 लाख रुपये की लागत वाले सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक पटेल भवन निर्माण की मांग को लेकर विधायक रोहित साहू के निवास पहुंचे।

 विधायक की अनुपस्थिति में संघ ने विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा एवं भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू को 15 लाख रुपये की स्वीकृति हेतु ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर पटेल संघ के जिलाध्यक्ष दयाराम यादव, तहसील अध्यक्ष राधेश्याम साहू, संरक्षक श्यामलाल निषाद, मनहरण पांडे, जीवनलाल साहू, जगत राम साहू, देवानंद पटेल, छगनलाल साहू, बालचंद साहू, हीरामन साहू, तोरण लाल साहू, मनोहर सिन्हा, लखन लाल साहू, टांकेश्वर साहू, हेमंत कुमार साहू, गोवर्धन साहू, होरीलाल साहू, प्रदीप ध्रुव, कुमार लाल साहू, नारद गोटिया सिन्हा, राधेश्याम सिन्हा, रवि कापसे, मिंजून साहू, बलराम सेन एवं घनश्याम निषाद उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट