गरियाबंद
पटेवा सोसायटी में जलाए आशीर्वाद के दीये
18-Sep-2026 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 18 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पटेवा प्राथमिक कृषि साख समिति कार्यालय परिसर में आशीर्वाद के दीये प्रज्वलित कर उत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष दौवा राम साहू,भारत निषाद,खेमन साहू कुमार साहू,ओमप्रकाश साहू, ओमप्रकाश,अमर साहू,टुकेश्वर साहू,उमेश साहू,गोपाल सूर्यवंशी,तुकाराम साहू सहित बड़ी संख्या ग्रामीण जन शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे