गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 15 सितंबर। हरितालिका तीज व्रत सनातन धर्म में सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए सबसे कठिन और महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है।
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की याद में यह निर्जला उपवास रख कर इस विशेष दिन शिव परिवार के पूजन के साथ रुद्राभिषेक करने का अत्यंत धार्मिक महत्व है,जिससे अखंड सौभाग्य और मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। इसी के तहत आज अपने निवास में दीदीयों ने सुबह स्नान कर सबसे पहले भगवान शिव पर गंगाजल और शुद्ध जल की धार अर्पित किए, तत्पश्चात दूध, दही, घी,शहद और शक्कर को मिलाकर बनाए गए पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक कर पंचामृत चढ़ाने के बाद दोबारा शुद्ध जल या गंगाजल से शिवलिंग को स्वच्छ जल और बेल पत्र चढ़ाया। माताएँ निरंतर नम: शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का मन ही मन जप कर अपने घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना किए एवं महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किए,इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं पुजा में शामिल हुई।