गरियाबंद

नव स्वयंसेवकों का परिचय व साक्षरता जागरूकता अभियान
14-Sep-2026 6:06 PM
नव स्वयंसेवकों का परिचय व साक्षरता जागरूकता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 14 सितंबर। सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड रिबन व वाणिज्य क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को साक्षरता पखवाड़ा के अन्तर्गत स्वयंसेवकों का परिचय व स्वागत सम्मेलन आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम में डॉ. शोभा गावरी प्राचार्य, डॉ.मनोज मिश्रा, उप-प्राचार्य, डॉ.आर.के.रजक जिला संगठक रायपुर ग्रामीण,डॉ.श्यामा साडिल, अविनाश शर्मा,ठाकुर राम साहू,तोरण साहू, विकास साहू, पोखर ठाकुर,अगेश साहू, काजल साहू,वरिष्ठ स्वयंसेवक व 106 नये स्वयंसेवकों की गरिमामय उपस्थिति रही स्वयंसेवकों ने अलग-अलग अंदाज में अपना परिचय दिये। प्राचार्य ने अपने उदगार कहा कि इस संगठन में जुडक़र सांस्कृतिक , साहित्यिक, खेल-कूद वव्यक्तित्व है विकास कर सकते हैं बेहतर जीवन जीने की प्रशिक्षण भी ले सकते हैं साक्षरता का मतलब किसी व्यक्ति पढऩे लिखने की क्षमता , संवाद और समझ, आर्थिक प्रगति तथा निरंतर सिखना है। जिला संगठक डॉ. आर .के. रजक, ने बताया कि जन-जन को साक्षरता बनाना, डिजिटल और बुनियादी साक्षरता का प्रसार करना तथा समाज को पूर्ण रूप से साक्षर करना ही साक्षरता है विधार्थी,शिक्षक, स्वयंसेवकों और विभिन्न सामुदायिक समूह की सक्रिय भागीदारी बहुत जरूरी है स्वयंसेवकों ने एक सामूहिक शपथ लिये कि हम अपने गांव,शहर,तथा समाज में जाकर साक्षरता अभियान का अलख जगायेंगे। इस कार्यक्रम को डॉ.मनोज मिश्रा,अविनाश शर्मा, ठाकुर राम साहू तथा तोरण साहू ने भी अपने विचार रखे।


अन्य पोस्ट