गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 12 सितंबर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा नैतिक शिक्षा, विद्यार्थी जीवन और गायत्री मंत्र के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज में निरंतर सकारात्मक संस्कार और चेतना फैलाई जा रही है। इसी के तहत आज नवापारा स्थित श्रीराम जानकी विद्यामंदिर में गायत्री परिवार द्वारा बच्चों में प्रारंभ से ही अच्छे संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्य जगाने के लिए बाल संस्कारशाला जैसे कार्यक्रम चलाता है।
संस्था के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों के अनुसार, व्यक्ति का आंतरिक सुधार ही एक श्रेष्ठ और सुसंस्कृत समाज की नींव रखता है। गायत्री परिवार के अनुसार विद्यार्थी काल मानव जीवन की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था है, जिसमें अनुशासन, समय की पाबंदी और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। शिक्षा के साथ-साथ सेवा, सद्भाव और आत्म-संयोजन अपनाने से छात्रों का बौद्धिक और मानसिक विकास सही दिशा में होता है।
विद्यार्थियों में देशप्रेम और सांस्कृतिक गौरव बढ़ाने के लिए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जैसी पहल भी संचालित की जाती हैं। गायत्री परिवार के अनुसार नियमित गायत्री मंत्र का जाप करने से बच्चों और युवाओं में मानसिक एकाग्रता, स्मरण शक्ति और वैचारिक स्पष्टता बढ़ती है।ऐसे विद्यार्थियों को बताते हुए संकल्प दिलवाया गया तत्पश्चात समापन किया गया।