गरियाबंद

लापता 43 बालिकाओं में 38 बरामद, 5 प्रकरण नए
10-Sep-2026 6:35 PM
लापता 43 बालिकाओं में 38 बरामद, 5 प्रकरण नए

गरियाबंद, 10 सितंबर। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर लापता व्यक्तियों एवं बालिकाओं की बरामदगी और गुमशुदगी के कारणों की समीक्षा की गई। बताया गया कि 43 बालिकाओं के प्रकरणों में 38 को बरामद किया जा चुका है, जबकि 5 नए प्रकरण सामने आए हैं।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि केवल बरामदगी तक सीमित न रहते हुए बंधुआ मजदूरी, अपहरण, अवैध मानव व्यापार, प्रेम-प्रसंग और शोषण की आशंका वाले मामलों की गहन जांच की जाए तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने पुलिस, महिला एवं बाल विकास, श्रम सहित संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से लापता लोगों को सुरक्षित परिवार तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्कूलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की काउंसलिंग और जागरूकता बढ़ाने तथा उनकी पढ़ाई और सुरक्षित वातावरण पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर, नवीन भगत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कर्ण कुमार उके सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट