गरियाबंद
पीएमश्री स्कूल में सभापति ने मनाया जन्मदिन
10-Sep-2026 3:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 10 सितंबर। स्थानीय पीएम श्री स्कूल सोमवारी बाजार में आज नगर पालिका सभापति नम्मू नारायण ध्रुव के जन्म दिवस पर नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभापति नम्मू नारायण ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर सभी बच्चों को पेन, कॉपी खीर पुड़ी परोस कर एवं केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, पाषर्दगण निर्मला धीरज साहू,पूजा कंसारी, अमित साहू, रमन सोनकर, डामन लाल साहू, छम्मन साहू, किरण सोनी, अकरम रिजवी, लीलाराम निषाद,अयाज रजा, पीएम श्री स्कूल के प्रधान पाठक युगेंद्र खिलारे,शिक्षक गण कविता चक्रधारी,अरुणा नारंग,पुष्पेंद्र साहू, योग शिक्षक सौरभ वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे