गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 8 सितंबर। ग्राम पोड़ में इस वर्ष सर्व यादव समाज के तत्वाधान में बड़े ही धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम यादव समाज की महिलाएं सिर पर कलश धारण कर कतारबद्ध होकर ग्राम भ्रमण के लिए निकले। आगे आगे यादव समाज द्वारा राउत नाचा पीछे डीजे के धुन में महिलाएं लड़कियां थिरकते नजर आए।
गांव भ्रमण के दौरान रास्ते भर कृष्ण भगवान की प्रतिमा का ग्रामीणों ने पूजा अर्चना किया और शोभायात्रा का फूलों से स्वागत किया गया। शोभायात्रा के पश्चात ग्राम के ही बच्चों द्वारा बाजार चौक रंगमंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया जिसे देखने ग्रामीण देर रात तक डटे रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रह्मानंद साहू सभापति जनपद पंचायत अभनपुर एवं अध्यक्षता भूपेश ध्रुव सरपंच ग्राम पोड़ द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों को सभापति ब्रह्मानंद साहू एवं सरपंच भूपेश ध्रुव द्वारा 100 एवं यादव समाज के द्वारा 200 एवं मटका/ दही हांडी फोडऩे वाले को 1051 रुपए की सम्मान राशि भेंट किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपसरपंच रमाकांत साहू, भूतपूर्व सरपंच ओमप्रकाश साहू, कन्हैया जांगड़े, मानु तिवारी, ललित मन्नाडे, शिव गोविंद वर्मा, ग्राम सभा के अध्यक्ष खेमराज गिलहरे,सचिव युवराज बारले, उपाध्यक्ष मनहरन वर्मा, गीता राम साहू, संतोष मन्नाडे,द्वारिका साहू, बसावन जांगड़े,जगतू निर्मलकर,गजानंद सेन,मुकेश साहू,जोहत तारक, सुरेश पाल,मोंटू साहू सहित ग्राम पंचायत के पंचगन उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा यादव समाज जिसमें ग्राम से कपिल यादव, जगदीश यादव, मि_ू यादव, ओम प्रकाश यादव, पंचू यादव, लच्छू यादव, जगत यादव, कामता यादव, बेनी यादव, द्वारका यादव, लक्ष्मण यादव, जगतु यादव, लोमस यादव,दानी यादव, नरेश यादव, धनेश यादव, रज्जू यादव, बिसोहा यादव,महेश यादव, अनुज यादव,लोचन यादव, भागवत यादव,मुनि यादव,पन्ना यादव, टीकम यादव, अशवन यादव, माधव यादव, गेंद लाल यादव, मन्नू यादव, मोहन यादव सहित समाज की महिलाएं कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग रहा।