गरियाबंद

खपरी में मना शिक्षक दिवस
08-Sep-2026 3:47 PM
खपरी में मना शिक्षक दिवस

नवापारा-राजिम, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम खपरी (गिधवा)मे 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया गया। वहीं विधायक इंद्र कुमार साहू द्वारा प्रेषित सम्मान पत्र और श्रीफल को  भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षक के.एल.साहू, देवऋषि पात्रे, मनोज कुमार साहू, जीपी चंद्रकर, संतोष धीवर, ईश्वरी बंजारे,को प्रदान किया गया। वही एक अन्य कार्यक्रम में विधायक इंद्र कुमार साहू का जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के विधायक प्रतिनिधि मिलऊ राम साहू, भाजपा चंपारण मण्डल सोशल मिडिया रीवन लाल यादव, मेहत्तर राम साहू,ग्राम विकास समिति अध्यक्ष केशव राम साहू, दागेंद्र कुमार साहू सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट