गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 7 सितंबर। पूर्व विधायक निवास संगवारी में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने सर्वप्रथम भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्व पल्ली डॉ राधा कृष्णन के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
इस अवसर पर नगर से पधारे समस्त सेवानिवृत्त शिक्षकों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। धनेंद्र साहू ने कहा 5 सितंबर शिक्षक दिवस सर्व पल्ली डॉ. राधा कृष्णन को समर्पित है,शिक्षक हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। वे केवल हमें पुस्तकों का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन और जीवन में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देते हैं। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। यह दिन उन सभी गुरुजनों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने हमारे जीवन को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित किया है।
एक शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षक ही बच्चों को भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बनाता है।आज इस पावन अवसर पर हम सभी अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक रमाकांत शर्मा,सेवानिवृत्त प्राचार्य फाखरा दानी, श्रीराम सोन, उमाशंकर देवांगन,उदय राम साहू, हरिराम साहू,कमल कृष्ण शर्मा, रविशंकर देवांगन,परस राम सोनबेर,लक्ष्मीनाथ जगने,मनबोध निषाद,घनश्याम साहू,संतोष लवतरिया,श्यामलाल कोसरिया,
बीसहत राम कुर्रे, हरिराम साहू, दीपक शर्मा,वीरेन्द्र सोनबेर, भगवानी साहू, गणेश राम ग्वाल, जालम सिंग साहू,रज्जु साहू,गेंद लाल साहू,केजू राम साहू, पी.आर. ननवरे,तुलेश्वर साहू, पुरुषोत्तम निषाद,धरम कंसारी,दशरथ कंसारी, नंद कुमार शर्मा,धरम सिंग ध्रुव,मनोहर पाटकर,टी.आर.साहू, तोरण देवांगन,एम.एल.साहू, दाऊ राम निर्मलकर,अरुण गंगबेर, मोहन मानिकपन,दिनेश चौहान, इक्छा राम पाण्डेय,रमेश साहनी, गोकुल साहू,राजेन्द्र भांगे, एन.के.देशमुख,मदन लाल विश्वकर्मा,कमल नारायण वर्मा, सौरभ सोनी सहित बड़ी संख्या गुरु जन एवं कांग्रेस जन मौजूद रहे।