गरियाबंद
सोनासिली में मनाया गया शिक्षक दिवस
07-Sep-2026 2:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 7 सितंबर। समीपस्थ ग्राम पंचायत सोनेसिली में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि थनेन्द्र साहू ने प्राथमिक शाला एवं शासकीय माध्यमिक शाला में शिक्षकों का सम्मान श्रीफल से किया।
श्रीसाहू ने कहा भारतीय दर्शन को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाले महान दार्शनिक,विद्वान एवं शिक्षाविद् डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सादर नमन। उनके विचार और शिक्षा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे