गरियाबंद

चरोदा में शिक्षक दिवस व विधायक का जन्मदिन धूमधाम से मना
07-Sep-2026 2:55 PM
चरोदा में शिक्षक दिवस व विधायक का जन्मदिन धूमधाम से मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 7 सितंबर। समीपस्थ ग्राम चरोदा में शिक्षक दिवस एवं अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू के जन्म दिवस अवसर पर शिक्षकों का सम्मान एवं छात्र-छात्राओं को खेलकूद की सामग्री वितरण कर कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया।

इस अवसर पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया और साथ ही अभनपुर  विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र कुमार साहू के जन्मदिवस धुमधाम से मनाया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मण्डल चंपारण- तामासिवनी के अध्यक्ष,विधायक प्रतिनिधि तोषण लाल साहू के द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं नवीन माध्यमिक शाला प्राथमिक शाला चरोदा में शिक्षकों को वस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया एवं छात्र-छात्राओं को खेल सामग्री प्रदान किया गया।

इस अवसर पर शाला परिवार एवं सभी छात्र-छात्राओं की ओर से अभनपुर क्षेत्र के विधायक इंद्र कुमार साहू को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं संदेश दिया। साथ ही  विधायक जी की ओर से सभी शिक्षक गण को बधाई संदेश पत्र दिया गया। कार्यक्रम में आरंग जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष रविंद्र रिंकू चंद्राकर,जनपद सदस्य कृष्ण कुमार साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मनीष साहू, प्राधिकृत अधिकारी ग्राम मोखला विष्णु साहू, ग्राम पंचायत पंच लोकेश साहू  सहित ग्रामवासी उपस्थित हुए।  कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन के.के.परमार प्रधान पाठक के पूर्व माध्यमिक शाला चरोदा के द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट