गरियाबंद

शुष्क दिवस पर शराब बेचते कोचिया गिरफ्तार
06-Sep-2026 7:49 PM
शुष्क दिवस पर शराब बेचते कोचिया गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 6 सितंबर। अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए गोबरा नवापारा पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए सोमवारी बाजार स्थित चबूतरे से एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 62 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6200 रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार,4 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि सोमवारी बाजार गोबरा नवापारा के चबूतरे के पास एक व्यक्ति काले रंग के पि_ू बैग में अवैध शराब रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक निषाद गोबरा नवापारा जिला रायपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद काले रंग के पि_ू बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसमें 62 पौवा देशी मंदिरा मसाला शराब बरामद हुई। आरोपी से शराब रखने और बिक्री के संबंध में वैध लाइसेंस एवं दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी को रायपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट