गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 6 सितंबर। विधायक इंद्रकुमार साहू के प्रयासों से अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में विकास कार्यों को गति मिलने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। क्षेत्र को 2 करोड़ 53 लाख 30 हजार के विभिन्न ग्रामीण विकास एवं निर्माण कार्यों की बड़ी सौगात मिली है।
इन कार्यों की स्वीकृति से गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने तथा आमजन को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विभिन्न ग्रामों में सीसी रोड, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन,शेड एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण सहित कुल 31 विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 53 लाख 30 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है। गांववार विकास कार्य एवं स्वीकृत राशि ग्राम-केन्द्री आजाद चौक से पेटल्स स्कूल तक सीसी रोड निर्माण 10 लाख, ग्राम खोलहा नंदराम साहू के घर से नीलकंठ ध्रुव के घर तक सीसी रोड निर्माण 10 लाख, ग्राम सोंठ तुलशेवर साहू के घर से मुक्तिधाम तक सीसी रोड एवं भूमिगत पाइप लाइन नाली निर्माण 10 लाख,कठिया बाजार चौक से शक्ति मंदिर तक सीसी रोड निर्माण 10 लाख, ग्राम पिपरौद-गौठान से अरबधा तालाब तक सीसी रोड एवं भूमिगत पाइप लाइन नाली निर्माण 10 लाख, ग्राम जवईबांधा द्वारिका यादव के घर से राधेश्याम साहू के घर होते हुए देवचरण घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण 5 लाख, ग्राम जवईबांधा चंद्रिका साहू के घर से होते हुए शंकर साहू के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण 5 लाख, ग्राम बकतरा मंगलू सतनामी के घर से अटल चौक तक सीसी रोड निर्माण 10 लाख, ग्राम डंगनिया बाजार चौक के पास टीन शेड निर्माण 10 लाख, ग्राम भोथीडीह रघु साहू के घर से रोहित ध्रुव के घर तक सीसी रोड निर्माण 10 लाख, ग्राम सातपारा दिनेश पटेल के घर से बुधराम साहू के घर तक सीसी रोड निर्माण 6 लाख, ग्राम सातपारा बाजार शेड, नंदी चौक से जीतू साहू के घर तक सीसी रोड निर्माण 4 लाख, ग्राम मोहंदी जगनंदन घर से बिसमत घर तक सीसी रोड निर्माण 5 लाख, ग्राम मोहंदी गोपाल घर से प्रेमलाल बयारा तक सीसी रोड निर्माण 5 लाख, ग्राम पंचायत चिपरीडीह में सामुदायिक भवन निर्माण 10 लाख, तर्री (नवापारा) ग्राम पंचायत भवन में भवन निर्माण 5 लाख, ग्राम पंचायत तर्री में सीसी रोड निर्माण 5 लाख, ग्राम सोनपैरी-संत असंगदास कबीर भवन परिसर में शेड निर्माण 10 लाख, ग्राम सुंदरकेरा साहू समाज भवन के पास सामुदायिक भवन निर्माण 6.50 लाख, ग्राम सुंदरकेरा पटेल समाज भवन के पास (राधे-कृष्ण मंदिर) सामुदायिक भवन निर्माण 6.50 लाख, ग्राम पंचायत गातापार में सामुदायिक भवन निर्माण 10 लाख, ग्राम कोलर होरी लाल साहू के घर से आंगनबाड़ी केंद्र तक सीसी रोड 5.30 लाख, ग्राम कोलर आदिवासी ध्रुव गोंड समाज हेतु सामुदायिक भवन निर्माण 10 लाख,ग्राम तूता सरस्वती शिशु मंदिर में 2 अतिरिक्त कक्ष निर्माण 10 लाख, ग्राम खंडवा समाज हेतु सामुदायिक भवन निर्माण 10 लाख, ग्राम कुम्हारी सीसी रोड निर्माण कार्य 10लाख, पाहंदा सीसी रोड निर्माण कार्य 10 लाख, भलेरा सीसी रोड निर्माण कार्य 10लाख, गौरभाठ सीसी रोड निर्माण कार्य 10 लाख, गोईंदा –सीसी रोड निर्माण कार्य 10 लाख, गोईंदा भोजराम वर्मा के घर से शनिदेव मंदिर तक सीसी रोड निर्माण 5 लाख कुल स्वीकृत विकास कार्यों की स्वीकृति से अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सडक़, नाली, सामुदायिक भवन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन और सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा तथा गांवों की अधोसंरचना को और मजबूती मिलेगी।