गरियाबंद

किशोर महानंद का नवापारा में स्वागत
05-Sep-2026 3:11 PM
किशोर महानंद का नवापारा में स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 5 सितंबर। छत्तीसगढ़ शासन श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) किशोर महानंद का नवापारा नगर आगमन पर चंपारण चौक में भव्य स्वागत स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दयालु राम गाड़ा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक रायपुर ग्रामीण, परदेसी राम साहू किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, हितेश मंडई सोशल मीडिया  संयोजक रायपुर जिला ग्रामीण। किशन साहू झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रभारी,मायाराम साहू पूर्व पार्षद एवं झुग्गी झोपड़ी सहसंयोजक रायपुर जिला ग्रामीण,कमलेश कुमार संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ नवापारा मंडल, भूषण साहू बजरंग दल रायपुर एवं रूपेंद्र चंद्राकार, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य डॉ रमेश कुमार सोनसायटी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

 किशोर महानंद ने कहा कि शासकीय योजनाओं जिसमें श्रमिक कार्ड, मजदूर कार्ड, संगठित एवं असंगठित योजनाओं का लाभ पात्र हित ग्राहियों को निश्चित रूप से मिलना चाहिए, शासन के योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए हम दृढ़ संकल्पित है।


अन्य पोस्ट