गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 5 सितंबर। सोनेसिली से पिपरौद जाने वाले मार्ग काफी जर्जर, क्षतिग्रस्त हो जाने से राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, खास कर स्कूली छात्र-छात्राओं को इस मार्ग में स्कूल जाने में काफी कठिनाइयों हो रहा है।
गांव के जनप्रतिनियों द्वारा क्षेत्रीय विधायक एवं सुशासन तिहार, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर,के माध्यम से विभागीय अधिकारियों, शासन प्रशासन को इस मार्ग के अव्यवस्था के लिए अवगत एवं नवीनीकरण की मांग किया जा चुका है, परंतु अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हुआ, इस मार्ग में बड़े- बड़े गड्ढे होने से जलभराव की स्थिति बनी रहती हैं, इस रास्ते से प्रतिदिन स्कूली छात्र-छात्राओं, किसानों, राहगीरों का आवागमन रहता है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटनाएं घटने की आशंका बनी रहती हैं, युवा नेता सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस सडक़ की जल्द नवीनीकरण मरम्मत करने की मांग विभागीय अधिकारियों एवं शासन प्रशासन से की है, जिससे राहगिरों को आवागमन में कोई परेशानी न हो।