गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 5 सितंबर। धर्मनगरी राजिम में आकाश अधिवक्ता कार्यालय का भव्य शुभारंभ समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजिम विधायक रोहित साहू ने फीता काटकर एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विधायक रोहित साहू समारोह को संबोधित करते हुए कहा अधिवक्ता समाज का वह मुख्य स्तंभ हैं जो आम जनता को न्याय दिलाने का कार्य करते हैं। कानून की सही जानकारी और समय पर सही कानूनी सलाह हर व्यक्ति का अधिकार है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आकाश अधिवक्ता कार्यालय के माध्यम से राजिम क्षेत्र के नागरिकों को सुलभ, पारदर्शी और त्वरित न्याय दिलाने में सहायता मिलेगी। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा किसी भी क्षेत्र के विकास और सामाजिक संतुलन में न्याय व्यवस्था की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। नवीन अधिवक्ता कार्यालय खुलने से स्थानीय लोगों को अपने कानूनी मामलों के निपटारे के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। विधायक प्रतिनिधि नेहरू राम साहू ने अपने विचार रखते हुए कहा, युवा अधिवक्ताओं का इस क्षेत्र में आगे आना सराहनीय है। जन-कल्याण और गरीबों को न्याय दिलाना ही कानून का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए, और यह कार्यालय इस दिशा में एक बेहतरीन पहल साबित होगा। कार्यक्रम का सफल संचालन लोकगायिका निहारिका साहू द्वारा किया गया, वहीं अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति देवकी साहू ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विशेष रूप से सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष हरीश साहू, राजिम एल्डरमैन मधु नथानी,पार्षद सुमित्रा निराला,किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य खुशी साहू,अधिवक्ता नोटरी नेमीचंद साहू,पार्षद प्रतिनिधि कुलेश्वर साहू,तेजेश साहू एवं शिक्षक संतोष कुमार साहू,कुंज बिहारी साहू, सुजल कोठारी, किशोर साहू,लक्ष्मी साहू,एकता साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।