गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 31 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 137 वें संस्करण का जिला किसान मोर्चा, द्वारा सामूहिक रूप से ग्राम पंचायत जुलुम में श्रवण किया गया।
इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी द्वारा देशवासियों, किसानों एवं समाज के नशा स्वच्छता के बारे में विभिन्न वर्गों के लिए दिए गए मार्गदर्शन और सकारात्मक विचारों को सभी कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना। ‘मन की बात’ हमें राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निरंतर स्मरण कराता है। आइए, प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर किसान हित, समाज सेवा और राष्ट्र उत्थान के संकल्प को और मजबूत करें
इस अवसर पर परदेशी राम साहू जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा रायपुर ग्रामीण कार्यक्रम में अशोक बजाज भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री,परदेशी राम साहू जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा रायपुर ग्रामीण,यशवर्धन वर्मा जिला प्रभारी किसान मोर्चा रायपुर ग्रामीण,देवेंद्र साहू जिला सह प्रभारी किसान मोर्चा रायपुर ग्रामीण,देवकर साहब प्रदेश कार्य समिति सदस्य,संतोष शुक्ला जिला महामंत्री,खेलूं राम साहू जनपद उपाध्यक्ष,पारसमणी साहू,नारायण यादव,किशोर साहू,हिरदे राम साहू, डॉ मनीष साहू,श्रीमती पुष्पा देवी साहू,माधव मिरी,भेखराम साहू, प्रकाश नामदेव,शशीकांत साहू, तोरण साहू,सुमित सिंन्हा,लोकेश साहू,हरीश वर्मा,प्रेम नारायण निषाद,नागेश निषाद,पुनाराम साहू, भगवान वर्मा,मन्नुलाल साहू, लच्छकुमार साहू,पुनीत पाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।