गरियाबंद
कलाई पर सजी राखी, माथे पर तिलक लंबी उम्र की कामना
29-Aug-2026 6:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 29 अगस्त। शुक्रवार को गरियाबंद जिले के मैनपुर और आसपास के क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार दिए।
सुबह से घरों में रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बहनों ने पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाई और उनके सुख तथा समृद्धि की कामना की।
भाइयों ने बहनों को मिठाई खिलाई और हर परिस्थिति में बहनों का साथ देने तथा उनकी रक्षा करने की बात कही। इस मौके पर भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार भेंट किए। दूर रह रहे भाई-बहनों के आगमन से परिवारों में त्योहार मनाया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे