गरियाबंद

एससीईआरटी में कलात्मक कार्यशाला, सौ साहित्यकारों ने की शिरकत
28-Aug-2026 7:19 PM
एससीईआरटी में कलात्मक कार्यशाला, सौ साहित्यकारों ने की शिरकत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 28 अगस्त। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुपालन में अपने संसाधनों से शैक्षणिक पाठ्यक्रम, विशेषकर कक्षा 6वीं से 12वीं के विद्यार्थियों, शिक्षक, प्रशिक्षक, शैक्षिक प्रबंधकों सहित पालक समुदाय में स्थानीय धरोहरों के प्रति कलात्मक बोध व संवेदना को विकसित करने पूरक पाठ्य व दृश्य सामग्री उपलब्ध कराने जा रहा है छत्तीसगढ़ राज्य।

छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति, इतिहास, धरोहर, लोक परंपरा, गीत-संगीत, संत, विभूतियों, रचनाकारों आदि पर केंद्रित आर्ट रिपोजिटरी के निर्माण हेतु राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में तीन दिवसीय आवासीय कार्यशाला का आयोजन 24 से 26 अगस्त तक किया गया। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रतिभागी शिक्षक एवं साहित्यकार श्रवण कुमार साहू, प्रखर ने बताया कि इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के ख्यातिनाम इतिहासकार, साहित्यकार, रंगकर्मी एवं शिक्षकों की उत्कृष्ट सहभागिता रही, जिसमें डॉ. जे. पी. रथ अतिरिक्त संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान छग. के मार्गदर्शन में शिक्षक वरिष्ठ भाषाविद् एवं इतिहासकार डॉ. रमेंद्रनाथ मिश्र, डॉ.चितरंजन कर, डॉ.सुशील त्रिवेदी,नर्मदा प्रसाद मिश्र, पुरातत्वविद डॉ.राहुल सिंह, डॉ.डी.पी.देशमुख,डॉ.राजन यादव, चेतन भारती, डॉ.चुन्नी लाल शर्मा,डॉ.बिहारी लाल साहू,साहित्यकार श्रवणकुमार साहू, सुप्रसिद्ध पाश्र्व गायिका रजनी रजक, पद्मश्री आर. एस.बारले, डॉ. सरिता साहू, साहित्यकार राजा राम रसिक, बसंत राघव डुमन ध्रुव, प्रो.डेकेश्वर वर्मा, प्रो.सुशील राठौड़, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ.जय भारती चंद्राकर, प्रो.अश्विनी केसरवानी, शकुंतला तरार सहित राज्य के सभी जिलों से 100 विद्वानों लेखकों, रंगकर्मियों सहित दूरदर्शन एवम आकाशवाणी केंद्र रायपुर  के केंद्र निदेशकों ने हिस्सा लेकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में व्यापक कार्य की रूपरेखा तैयार किया है।

 शिक्षक एवं साहित्यकार श्रवण कुमार साहू ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इस संदर्भ में कार्य करने वाला पुरे देश में छ.ग. प्रथम राज्य है जिन्होंने अपने राज्य की मूल परंपरा एवम पहचान को चिन्हाकित करने का कार्य किया है। इस कार्यशाला में 11 प्रमुख विधाओं तीर्थ स्थल, पर्व, लोककला मंडली, छत्तीसगढ़ की विभूतियां एवं महापुरुष लोमश ऋषि, वाल्मीकि, वल्लभाचार्य, गुरु घासीदास, नागार्जुन, श्रृंगी स्थापत्य कला एवं तीर्थ स्थल,पंथ एवं परंपरा,पर्व एवं उत्सव, शिल्प कला, लोक संगीत एवं वाद्ययंत्र,लोक नृत्य एवं रंगमंच,पारंपरिक पाक कला पर केंद्रित कार्य किया गया माना जा रहा है कि यह आर्ट रिपोजिटरी आने वाली पीढ़ी को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान-परंपरा से जोडऩे में एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।


अन्य पोस्ट