गरियाबंद
अंजना सोनकर को पीएचडी
26-Aug-2026 4:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवापारा-राजिम, 26 अगस्त। मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में हिन्दी विभाग की शोधार्थी अंजना सोनकर को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।
अंजना सोनकर ने हिन्दी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ.सुपर्णा श्रीवास्तव के निर्देशन मे जया जादवानी के कथा साहित्य का विश्लेषणात्मक अध्ययन इस विषय पर अपना शोधकार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया। अंजना सोनकर डॉ.महेन्द्र पुष्पकार की पुत्री है। इसके अलावा मैट्स विश्वविद्यालय हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.रेशमा अंसारी, डॉ.कमलेश गोगिया, डॉ.रतिराम गढ़ेवाल, डॉ.नयना पहाडिय़ा,डॉ निधि पाणीग्रही, डॉ. ज्योति होता, डॉ. नोमश्वरी साहू, डॉ. डेनिता साहू, डॉ. हरिशंकर झारराय,हषिॅता श्रीवास्तव, शैली वानखेड़े सहित सभी शुभचिंतकों ने अंजना सोनकर को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे