गरियाबंद

सावन झूला के समापन पर प्रतिभा सम्मान समारोह
25-Aug-2026 3:39 PM
सावन झूला के समापन पर प्रतिभा सम्मान समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 25 अगस्त। पवित्र सावन मास के अवसर पर सावन झूला के समापन पर श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में सोनकर समाज नवापारा राज द्वारा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेतन सोनकर,अध्यक्षता राजाध्यक्ष  मोहन सोनकर, विशेष उपस्थिति  समाज के नगर अध्यक्ष राकेश सोनकर, कोमल सोनकर, पवन सोनकर, अशोक सोनकर एवं समाज के समस्त सदस्यगण मौजूद थे। दानदाताओं के सहयोग से प्रथम पुरस्कार 2100, द्वितीय 1500 एवं तृतीय 1100 प्रदान किया गया। समारोह में बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया और सभी दानदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट