गरियाबंद

निशुल्क एक्यूप्रेशर शिविर का समापन
24-Aug-2026 3:07 PM
निशुल्क एक्यूप्रेशर शिविर का समापन

नवापारा-राजिम, 24 अगस्त। तीन दिवसीय निशुल्क एक्यूप्रेशर शिविर का आयोजन आचार्य रमाकांत महाराज श्री कृष्ण वाटिका एवं विजय हरिहरनो, राजनांदगांव वाले के संयुक्त आयोजन में डॉ.सत्येंद्र सिंह,चेन्नई एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ और विनोद जैन मंडला जबलपुर सहयोगी के द्वारा संपन्न हुआ।

प्रथम दिवस उद्घाटन एवं परिचय सत्र दीप प्रज्जलन के साथ राजू बजरंग काबरा निवास तर्री रोड में प्रात: 10 बजे संपन्न हुआ। इस सत्र में उपचार लेने वालों में राजू काबरा आरती काबरा, किरण काबरा, दीपा काबरा, रेनू जैन नांदगांव लीलाबाई योगेश कंसारी, खेमराज साहू, ऐसे 13 लोग थे। द्वितीय सत्र सायं 4 से 7 बजे, श्री कृष्ण वाटिका नवागांव में हुआ, बरटेल, अभनपुर , रायपुर, दुर्ग, छुरा, बलोदी, राजनांदगांव, तर्री एवं नयापारा के गोविंद राजपाल, दीपा लालवानी,कविता इसरानी,रमाकांत महाराज,विजय हरिहरनो, सुनीता हरिहरनो, विनीत हरिहरनो, सेवा निवृत कार्यपालन यंत्री जी. यल.साहू, रेणुका साहू, सुनीता साहू, रिचा नाथवानी पूजा पांडेय गोकुल गिरी लोमस ऋषि आश्रम आदि लोगों ने लाभ लिया,एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ के द्वारा माइग्रेन, सायटिका घुटना, कंधा,सर्वाइकल पेन, स्पॉन्डिलाइटिस, बचपन से गूंगी 4 वर्षीय बच्ची याचिका आदि मरीजों का सफल उपचार किया। प्रतिदिन 22 924 मरीज उपचार कराए। तीसरे दिन 23 अगस्त को एक विदाई एवं समापन समारोह का आयोजन भी कृष्ण वाटिका में रात्रि 8 बजे किया गया। डॉक्टर रमाकांत महाराज ने डॉक्टर सिंह के प्रति हार्दिक कृतज्ञता आभार धन्यवाद ज्ञापित कर प्रतिवर्ष नवापारा आने का निमंत्रण दिया।


अन्य पोस्ट