गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 23 अगस्त। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में बालिकाओं के लिए 5 लाख की लागत से मॉडल शौचालय का भूमिपूजन संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि ब्रह्मानंद साहू सभापति जनपद पंचायत अभनपुर थे। अध्यक्षता कुंती साहू सरपंच ग्राम पंचायत जौंदी ने किया।
इस अवसर पर शाला के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा बाउंड्री वॉल के लिए मुख्य अतिथि को मांग पत्र सौंपा गया क्योंकि बाउंड्री वॉल ना होने के कारण बच्चे असुरक्षित रहते हैं व जानवर घुस जाता है इसके कारण स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण नहीं हो पा रहा है। इस कार्यक्रम में जानकी साहू पंच, उषा यादव पंच, हेमलता साहू रोजगार सहायक,शिक्षक गण सपना पांडे, मीरा सोनवानी, विद्या साहू, टोमन लाल साहू पूर्व सरपंच गणमान्य नागरिक जागेश्वर साहू,रामकृपाल साहू, कुलेश्वर यादव,इंद्र कुमार यादव, भोराम यादव उपस्थित हुए।