गरियाबंद

एक पेड़ माँ के नाम: एनएसएस स्वयं सेवकों ने कॉलेज परिसर में किया पौधरोपण
22-Aug-2026 7:36 PM
एक पेड़ माँ के नाम: एनएसएस स्वयं सेवकों ने कॉलेज परिसर में किया पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

छुरा (गरियाबंद), 22 अगस्त। शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा में गत शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रेखराम कुर्रे के मार्गदर्शन में एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर एवं समीप स्थित पहाड़ी क्षेत्र में पौध रोपण किया। इस दौरान छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार साहू ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हर छात्र को अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल माँ की तरह करनी चाहिए।

इस अवसर पर प्रबंध समिति सदस्य तेजस्वी यादव, क्रीड़ा प्रभारी तरुण निर्मलकर, प्राध्यापक पवन यदु, के.आर. साहू, डी.आर. ध्रुव, टुकेश्वर यादव, प्राध्यापिका आरती साहू, निर्मला यादव, रश्मि ध्रुव, लकेश्वरी साहू सहित महाविद्यालय के सेवादार टिकेश एवं हरिराम यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने आम, नीम, सीताफल, अमरूद, रॉय जामुन, रामफल सहित बेला व विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधों का रोपण किया।


अन्य पोस्ट