गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 22 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान चलाए जा रहे हैं।जिसके तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजिम के द्वारा आसपास के स्कूलों,कॉलेज में जाकर के ब्रह्माकुमारी हेमा दीदी, ब्रह्मा कुमारी रुचि साहू, ब्रह्मा कुमार लोकेश साहू, एवं समस्त ब्रम्हाकुमार कुमारी भाई बहने शामिल होकर के इस अभियान मे भाग लेकर अभियान को सफल बना रहे है। ब्रह्माकुमारी हेमा दीदी ने बताया नशा से चरित्र का पतन एवं धन का विनाश होता है। नशा कैंसर की तरह जो धीरे-धीरे इंसान को नष्ट करते जाता है कई लोग इस दुनिया में हुए हैं जिनका नशे की वजह से परिवार भी बर्बाद हुआ एवं धन भी बर्बाद हुए नशे की वजह से मुख का कैंसर गले का कैंसर लिवर किडनी इत्यादि खराब हो जाते हैं इसलिए स्वयं को एवं परिवार समाज और राष्ट्र को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगे आप सभी पहले स्वयं को नशा मुक्त हमेशा के लिए बनाएंगे एवं परिवार मित्र संबंधी राष्ट्र ऐसे कम से कम पांच ले और उनको कहा कि वह भी पांच लोगों को नशा मुक्त बनाने का प्रयास करें और वहीं पांच लोग और पांच लोगों को नशा मुक्त बनाने का प्रयास करेंगे।
इस तरह हमारा पूरा भारत नशा मुक्त भारत बन जाएगा जिसका संकल्प पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मा कुमारीज संस्था को करने के लिए बोले हैं। वर्तमान में ब्रह्माकुमारीज संस्था में जुडक़र करीब 1 लाख लोग पूर्ण रीति से नशा मुक्त हो चुके हैं नशा छोडऩे पर साइड इफेक्ट होता है लेकिन ब्रह्माकुमारी संस्था में मेडिटेशन सिखाया जाता है जिसकी वजह से नशा को छोडऩे के बाद किसी भी प्रकार से साइड इफेक्ट नहीं होता है इसलिए नशा करना ही है तो अच्छा पढ़ाई करने का समाज सेवा करने का महान बनने का भगवान को याद करने का ऐसे कई नशे हैं जिससे हम श्रेष्ठ चरित्र श्रेष्ठ समाज श्रेष्ठ परिवार श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं नशा से मुक्त रहने के लिए व्यक्ति को रोज मेडिटेशन करना चाहिए अपना अच्छा चरित्र बनाने की प्रयास में लग रहे अच्छे ज्ञानवर्धक चीज पढ़ें ब्रह्मा कुमार लोकेश साहू जी ने बताया की नशा एक मकड़ी के जाल की तरह है जैसे मकड़ी थोड़ा-थोड़ा जाल बुनते जाता है और उसी चाल में फस करके मर जाता है उसी प्रकार से नशे को व्यक्ति को यार दोस्त एक बार लेने के लिए बोलते हैं उसके बाद धीरे-धीरे उनकी आदत बन जाती है और उस जाल में हमेशा के लिए फस जाता है इसलिए जब भी दोस्त या कोई भी बोले एक बार लेने के लिए तो मना करना है और व्यसन करने वाले से दूर रहना है।