गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 20 अगस्त। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर 22,23,24,25 दिसंबर 2026 को फिंगेश्वर नगर में गायत्री महायज्ञ हेतु समय की स्वीकृति प्राप्त हुआ है। जिसकी तैयारी संबंधी बृहद बैठक गायत्री मंदिर फिंगेश्वर में संपन्न हुआ।
उक्त बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद एवं भंडार गृह निगम के अध्यक्ष तथा गायत्री मंदिर राजिम के प्रमुख ट्रस्टी चंदूलाल साहू,गायत्री परिवार जिला गरियाबंद के संगठन प्रमुख रोमन चंद्राकर,जिला समन्वयक टीकम राम साहू,राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह, गायत्री परिवार के वरिष्ठ एवं वरिष्ठ भाजपा नेतारामू राम साहू,नगर पंचायत के अध्यक्ष धनराज सूर्यवंशी एवं परमानंद यादव के प्रमुख उपस्थिति में बैठक गायत्री मंदिर फिंगेश्वर में आयोजित हुआ।
उक्त बैठक में प्रमुख रूप उपस्थित चंदूलाल साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि बहुत लंबा समय के बाद फिंगेश्वर नगर में 108 कुंडिय गायत्री महायज्ञ होना है जो फिंगेश्वर नगर के साथ-साथ पूरी क्षेत्र वासियों के लिए सौभाग्य का विषय है उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार के लोग के साथ-साथ सभी जनों के लिए यह महायज्ञ होगा जिसके लिए घर-घर एवं गांव गांव प्रचार कर लोगों को आमंत्रित किया जाएगा और कार्यक्रम को भव्य रूप से संपन्न किया जाएगा। बैठक में सैकड़ों की संख्या में गायत्री परिवार एवं जनप्रतिनिधि का उपस्थित हुए तथा सभी ने अपना अपना मत प्रकट किया।