गरियाबंद

नयना पहाडिय़ा को पीएचडी की उपधि
20-Aug-2026 2:55 PM
नयना पहाडिय़ा को पीएचडी की उपधि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 20 अगस्त। सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय नवापारा (राजिम) के शिक्षा संकाय के सहायक  प्राध्यापक नयना पहाडिय़ा ने मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर से पी.एच.डी की (हिन्दी) की उपाधि प्रदान की गई है। उनके शोध प्रबंध का शीर्षक - ’’ हिन्दी साहित्य के विकास में गीतांजलि श्री के साहित्य का योगदान रहा है। इनका शोधकार्य डॉ.रेशमा अंसारी  विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक, हिन्दी संकाय मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर के निर्देशन में  किया है।

नयना पहाडिय़ा  की इस उपलब्धि पर उनके पति आलोक पहाडिय़ा, दक्ष, दीक्षा चित्रोत्पला शिक्षण समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष रमेश पहाडिय़ा, डॉ.राजेन्द्र गदिया, अशोक गंगवाल, प्राचार्य डॉ.शोभा गावरी, उप प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा, विभागाध्यक्ष शिक्षा संकाय के प्राध्यापक डॉ. सारिका साहू, प्रो. तरूण कुमार साहू, प्रो.चन्द्रहास साहू, प्रो. अखिलेश शर्मा, प्रो.लोमश साहू, प्रो. प्रीति शाह, प्रो बबलू यादव महाविद्यालय परिवार तथा विशेष रूप से रमेश चौधरी,संजय सिंघाई, मनीष जैन, संदीप बोथरा, योगेश रावक, सुनील बंगानी, अजय कोचर ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है।


अन्य पोस्ट