गरियाबंद

बजरंग निवास में 12 वर्ष से बह रही भक्ति की गंगा
19-Aug-2026 4:16 PM
बजरंग निवास में 12 वर्ष से  बह रही भक्ति की गंगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 19 अगस्त। तर्री रोड स्थित बजरंग निवास में पिछले 12 वर्षों से श्रावण माह में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम हो रही है।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सालासर सुन्दरकाण्ड हनुमान चालीसा समिति के संस्थापक राजू बजरंगलाल काबरा ने बताया कि बाबूजी के समय से भगवान भोलेनाथ के इस पवित्र महीने में राम दरबार,भगवान भोले नाथ का दरबार,सालासर बालाजी का दरबार लगाया जाता है,जिसे नित नए पुष्पों से श्रृंगार किया जाता है। जिसमें गुलाब, कमल, नीलकमल, गेंदा, कनेर, दुधमोंगरा आदि फूलों से सजाया जाता है। प्रतिदिन राम नाम लिखित बेलपत्र के साथ ही शमी पत्र भगवान भोले नाथ को अर्पित किए जाते है, प्रतिदिन शाम 6 बजे से संगीतमय,राम नाम संकीर्तन सुन्दरकाण्ड,हनुमानचालीसा,

शिवाष्टक, संछिप्त रामायण,राम राम जाप, एवं भजनों की गंगा बहती है, इसके पश्चात रात्रि 8,30 को आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाता है। इस आयोजन में सालासर सुन्दकाण्ड ,हनुमान चालीसा समिति के साथ ही नवापारा नगर, रायपुर, अभनपुर, गुरुर,बालोद, आरंग, मेघा, परखन्दा, दल्लीराजहरा महासमुंद आदि जगह से श्रद्धालुओं पहुँच रहे हैं। आयोजकों ने इस महाअनुष्ठान में सभी भक्तों से सहपरिवार शामिल होने की अपील की है,


अन्य पोस्ट