गरियाबंद

पथेशवर महादेव में सहस्त्र जलाभिषेक
18-Aug-2026 4:22 PM
पथेशवर महादेव में  सहस्त्र जलाभिषेक

 राजिम,18 अगस्त। नगर के वार्ड क्रमांक 14 पथर्रा में भोलेनाथ के प्रति वार्ड वासियों में अटूट श्रद्धा देखने को मिला। घंटों झमाझम बारिश में भींगते हुए मानव श्रृंखला बनाकर पंडितों के मंत्रोपचार के बीच जयकारा लगाते हुए जलाभिषेक किया गया। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को अनेकों स्थानों पर जलाभिषेक कार्यक्रम हुआ है।

सर्व प्रथम यजमान भुनेश्वर गोस्वामी एवं अर्चना गोस्वामी, वैभव पुरी, कुमारीआकांक्षा गोस्वामी, कुमारी साहित्या गोस्वामी से पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना करवाया। पश्चात मानव श्रृंखला के साथ जहां यजमानों ने दुग्धाभिषेक किया, वहीं मानव श्रृंखला द्वारा जलाभिषेक किया गया। यह कार्यक्रम बरसते पानी में तकरीबन तीन घंटा से ज्यादा समय तक निरंतर चला। इस पूरी व्यवस्था बनाने और सुचारू संचालन में में वार्ड पार्षद कुलेश्वर साहू अपनी टीम के साथ लगे रहे। इस जलाभिषेक कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव सपत्नीक, एवं सभापति आकाश राजपूत भी शामिल होकर भक्तों का उत्साह वर्धन किया। तत्पश्चात सभी लोगों को खीर पुड़ी का प्रसाद वितरण किया गया।


अन्य पोस्ट