गरियाबंद

राधा कृष्ण मंदिर में सहस्त्रधारा जलाभिषेक
18-Aug-2026 3:15 PM
राधा कृष्ण मंदिर में सहस्त्रधारा जलाभिषेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 18 अगस्त। नगर के प्रसिद्ध श्रीराधा कृष्ण मंदिर परिसर में श्रावण माह के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर में सहस्त्रधारा जलाभिषेक कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। वहीं प्रत्येक सोमवार की भांति पार्थिव शिवलिंग का निर्माण का कार्यक्रम सुबह 9 से 11 बजे तक चला।

आज भक्तों द्वारा शिवलिंग निर्माण 41,101 नग की गई। पूजा आरती के पश्चात महानदी के संगम के बीच पार्थिक शिवलिंग का विसर्जन गाजे- बाजे, ढोल नगाड़े के साथ किया गया। इसके उपरांत त्रिवेणी संगम महानदी के पावन धारा से महिलाएं कलश में जल लेकर शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से हर्ष गोयल,क ान्हा पोद्दार, ऐश्वर्या गोयल ने यजमानी की, जलाभिषेक में शहर सहित आसपास के शिव भक्त,स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में शामिल होकर जलाभिषेक कार्यक्रम को भव्य बनाया। मंदिर के सर्वरकार मोहन अग्रवाल गोपाल अग्रवाल, गिरधारी अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, नयन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल भिलाई, विनय अग्रवाल, विकास अग्रवाल,बजरंग गोयल, राजू सुंदरानी, विजय गोयल ने बताया कि सभी शिव भक्त प्रेमीयों के लिए महाप्रसादी का व्यवस्था रखी गई जिसमें महाप्रसादी 2000 से 2500 तक भक्तगण प्रसादी प्राप्त किया सुबह 10 बजे से 3 तक भजन का कार्यक्रम लगातार चलता रहा।


अन्य पोस्ट