गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम,18 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा गरियाबंद जिला उपाध्यक्ष देवकी साहू ने महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी एवं दीपक म्हस्के अध्यक्ष सीजीएमएससी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर बधाई देते हुए कहा की इससे प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ गरियाबंद जिला के कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ा हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन के विस्तार में छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने महासमुंद संसदीय क्षेत्र की सांसद और पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी के डिजिटल एवं संचार ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।