गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 17 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के 80 वां पावन अवसर पर शहर के कृषि उपज मंडी के समीप स्थित ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित नवापारा पंजीयन क्रमांक 742 कार्यालय में ध्वजारोहण अध्यक्ष छन्नू लाल साहू के द्वारा किया गया। ध्वज तिरंगा फहराकर उत्साह पूर्वक कार्यक्रम मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता परदेसी राम साहू, शिवकुमार तिवारी, प्रेमलाल साहू, दुकालु चक्रधारी,हरिशंकर साहू, मेहतरु राम साहू,कोमल चक्रधारी, लीलाराम साहू, पूरन साहू, अजीत चौधरी, श्याम लाल साहू, लोकनाथ सोनकर, धनमती साहू,साधना सौरज,अन्नपूर्णा देवांगन, ग्राम छांटा से दशरथ साहू,शंकर साहू, कोलियारी से भुवन चक्रधारी, ताराचंद चक्रधारी, नंदू चक्रधारी, पारागांव से वेदराम,तर्री से माखन साहू,गोपाल साहू,गोवर्धन साहू, तन्नू मिश्रा एवं समिति प्रबंधक नूतन साहू, झालूराम साहू,शंकर निषाद,सोहन निषाद,मनोज भारती सहित अन्य किसानगण उपस्थित थे। वहीं ग्राम छांटा के वरिष्ठ किसान मेहतरु राम साहू (गौटिया ) का 81वां जन्म दिवस के अवसर पर सभी किसानों की उपस्थिती में उनका जन्मदिन मनाया।