गरियाबंद

विंध्यवासिनी नगर में हुआ ध्वजारोहण
17-Aug-2026 3:44 PM
विंध्यवासिनी नगर  में हुआ ध्वजारोहण

नवापारा-राजिम, 17 अगस्त। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विंध्यवासिनी नगर,अभनपुर के मुख्य चौक में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हुलास राम साहू एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता बी.आर. नेताम ने की। समारोह में नगर के सेवा निवृत्ति पुलिस अधिकारी मिलू राम साहू सहित सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक,युवा एवं महिलाएँ तथा द्रोणाचार्य स्कूल की छात्राएँ उपस्थित रहें। इस अवसर पर आरती ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर समारोह में देशप्रेम और उत्साह का वातावरण बना दिया। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट