गरियाबंद

मानिकचौरी में लहराया तिरंगा, प्रतिभाओं का सम्मान
16-Aug-2026 3:09 PM
मानिकचौरी में लहराया तिरंगा, प्रतिभाओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम मानिकचौरी में देशभक्ति एवं उत्साह का माहौल रहा। अटल चौक एवं पुराने पंचायत भवन में ग्राम की मुखिया सरपंच हेमलता अवध राम साहू ने मां भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को नमन किया तथा तिरंगा ध्वज फहराया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच बुद्धेश्वर साहू, उप सरपंच हितेश मंडाई, सभी पंचगण, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मुख्य समारोह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानिकचौरी में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह के समापन पर बच्चों को मिठाई एवं पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय एवं सेना में चयनित विद्यार्थियों के माता-पिता को सम्मान पत्र एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गांव की प्रतिभाओं का सम्मान उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित करता है। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने पूरे गांव में राष्ट्रभक्ति और गौरव की भावना का संचार किया।


अन्य पोस्ट